Mahindra XUV700 Facelift 2025: क्या नया है, कब लॉन्च होगी, और कितनी होगी कीमत?

Mahindra XUV700 Facelift 2025 Launch Date & Expected Price
WhatsApp
Facebook
Telegram

महिंद्रा ने जब XUV700 लॉन्च की, तब इसने एसयूवी सेगमेंट में एक ज़बरदस्त धमाका कर दिया था. पावर-पैक्ड इंजन, बोल्ड लुक्स और टेक-लोडेड इंटीरियर ने इसे तुरंत पॉपुलर बना दिया. अब, 2025 में Mahindra XUV700 Facelift लेकर आ रही है – जिसमें नए फीचर्स के साथ मिलने वाली है एक फ्रेश लुक भी. चलिए, जानते हैं क्या कुछ बदलेगा इस नए अवतार में.

Mahindra XUV700 Facelift 2025 Launch Date & Expected Price

Mahindra XUV 700 Facelift 2025 Launch Date in India 2026 की शुरुआत में होने की उम्मीद है, लेकिन टेस्टिंग और फाइनल प्रोडक्शन 2025 के अंत तक पूरा हो सकता है। कीमत की बात करें तो फेसलिफ्ट वर्जन मौजूदा मॉडल से थोड़ा महंगा हो सकता है।

  • Mahindra XUV 700 Price 7 Seater वेरिएंट की शुरुआती कीमत लगभग ₹14.50 लाख (एक्स-शोरूम) से शुरू हो सकती है।
  • महानगरों में Mahindra XUV 700 On Road Price बेस मॉडल के लिए ₹17 लाख तक जा सकती है।
  • Mahindra XUV 700 Top Model Petrol Price ₹24 लाख तक जा सकती है।
  • Mahindra XUV 700 Top Model Diesel On Road Price लगभग ₹25.5 लाख होने की उम्मीद है।

अब तक के डेटा के अनुसार, Mahindra XUV 700 Mileage पेट्रोल में 11-12 किमी/लीटर और डीजल में 15-17 किमी/लीटर मिलता है।

Powertrain में बदलाव की उम्मीद नहीं, हाइब्रिड विकल्प संभव

इंजन विकल्पों में कोई बड़ा बदलाव होने की उम्मीद नहीं है। मौजूदा मॉडल की तरह ही, फेसलिफ्टेड XUV700 में भी वही 2.0L टर्बो पेट्रोल (197 BHP, 380 Nm) और 2.2L डीजल (182 BHP, 450 Nm) इंजन मिलेंगे। ट्रांसमिशन के विकल्प भी समान रहेंगे – 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स।

हालांकि, कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में यह सुझाव दिया जा रहा है कि Mahindra हाइब्रिड विकल्प पर भी काम कर रही है, लेकिन यह अभी तक पुष्टि नहीं हुई है। अगर हाइब्रिड वेरिएंट आता है, तो उसे अलग से लॉन्च किया जा सकता है।

Read More:

Citroen C3 Sport Edition: नई रैली-स्टाइल कार ₹6.44 लाख से शुरू – क्या ये बेस्ट हैचबैक है?

Mahindra XUV700 Facelift 2025 New Design

हाल ही में, भारत की सड़कों पर XUV700 फेसलिफ्ट का टेस्ट म्यूल देखा गया, जिसमें पूरी तरह से कैमोफ्लाज था. इसका मतलब है महिंद्रा अब नए डिज़ाइन पर काम कर रही है. फ्रंट में रिवाइज्ड ग्रिल, नए प्रोजेक्टर हेड लैंप्स और अपडेटेड बम्पर देखने को मिल सकता है. फ्रंट फेसिया अब थोड़ा बोल्ड और अग्रेसिव दिख रहा है – ग्रिल में वर्टिकल स्लैट्स Mahindra XUV 3XO से प्रेरित लग रहे हैं.

साइड प्रोफाइल लगभग समान है जैसे वर्तमान संस्करण, लेकिन अलॉय व्हील्स नए डिज़ाइन के हो सकते हैं. रियर में मामूली बदलाव जैसे टेल-लैंप्स के इंटरनल ग्राफिक्स और बम्पर ट्वीक्स की उम्मीद की जा रही है.

Mahindra XUV700 Facelift 2025 Interior Upgrade

Mahindra XUV700 Interior में नया ट्रिपल स्क्रीन सेटअप, एंबिएंट लाइटिंग और इंफिनिटी ग्लास रूफ जैसे फीचर्स जोड़ने वाली है। XUV700 पहले से ही एक फीचर-लोडेड SUV है, लेकिन फेसलिफ्ट वर्जन में कुछ प्रीमियम टच देखने को मिलेंगे।

छह-सीटर वर्जन में पीछे की तरफ वेंटिलेटेड सीट्स, ऑटोमन-स्टाइल कम्फर्ट और सन ब्लाइंड्स भी शामिल किए जा सकते हैं। ऑटो पार्क असिस्ट जैसे स्मार्ट फीचर्स, जो Mahindra के EV लाइनअप में पहले से ही मौजूद हैं, अब IC इंजन वाली XUV700 में भी देखने को मिल सकते हैं।

Author

  • Vikrant Solanki

    मैं विक्रांत सोलंकी हूँ। मैंने B.Com की पढ़ाई पूरी की है और साथ ही ITI कोर्स भी किया है। मुझे नई चीजें सीखने और अपने स्किल्स को लगातार बेहतर बनाने का शौक है। मैं मेहनती, ईमानदार और समय के पाबंद व्यक्ति हूँ, और हमेशा अपने काम को पूरी जिम्मेदारी के साथ करता हूँ।

    View all posts