अगर आप नई SUV लेने की सोच रहे हैं तो यह आपके लिए शानदार मौका है। Mahindra ने अपनी पॉपुलर SUV रेंज की कीमतों में बड़ी कटौती की है। कंपनी ने ₹2.56 लाख तक की कमी की है, जिससे अब Bolero, Scorpio, Thar और XUV700 जैसी गाड़ियां और भी सस्ती हो गई हैं।
नई कीमतों की जानकारी
महिंद्रा की कई गाड़ियों की कीमतों में बदलाव किया गया है। अब Bolero/Neo की शुरुआती कीमत ₹8.79 लाख है, जिस पर कुल ₹2.56 लाख तक का फायदा मिलेगा। XUV 3XO अब ₹7.28 लाख से शुरू होती है और इस पर करीब ₹2.46 लाख का लाभ है। वहीं Thar की नई कीमत ₹10.32 लाख है, जिस पर ₹1.55 लाख तक की बचत होगी।
Scorpio और XUV700 पर भी भारी फायदा
SUV सेगमेंट में सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली गाड़ियों में से एक Scorpio Classic अब ₹12.98 लाख से शुरू होगी, जिस पर ग्राहकों को ₹1.96 लाख तक का लाभ मिलेगा।
Scorpio-N की नई कीमत ₹13.20 लाख है और इस पर ₹2.15 लाख तक की बचत होगी। वहीं, XUV700 जो कंपनी की फ्लैगशिप SUV है, अब ₹13.19 लाख से शुरू होती है और ग्राहकों को इसमें ₹2.24 लाख तक का फायदा मिलेगा।
ग्राहकों के लिए बड़ा अवसर
महिंद्रा की यह कीमतों में कटौती केवल ICE मॉडल्स (पेट्रोल-डीजल इंजन वाली गाड़ियां) पर लागू है। इलेक्ट्रिक वाहनों पर इसका असर नहीं होगा। कीमतों में यह कमी न सिर्फ ग्राहकों को बड़ी राहत देती है बल्कि आने वाले त्योहारों में SUV की डिमांड भी और बढ़ सकती है।
अगर आप लंबे समय से Mahindra की SUV खरीदने का सोच रहे थे, तो यह सही समय है। अब आपको मिल रहा है दमदार लुक्स, पावरफुल परफॉर्मेंस और किफायती कीमत – सब कुछ एक साथ।
यह भी पढ़ें:
2025 Mahindra Bolero Neo Facelift स्पॉट हुई टेस्टिंग में, जानें क्या होंगे बदलाव
Maruti Victoris Hybrid व Manual Trims में नहीं मिलेगा ADAS फीचर, सिर्फ टॉप मॉडल्स में उपलब्ध
Kia Sonet पर बड़ी कीमत कटौती, Turbo और Diesel वेरिएंट पर ₹1.65 लाख तक का फायदा
Author
मैं विक्रांत सोलंकी हूँ। मैंने B.Com की पढ़ाई पूरी की है और साथ ही ITI कोर्स भी किया है। मुझे नई चीजें सीखने और अपने स्किल्स को लगातार बेहतर बनाने का शौक है। मैं मेहनती, ईमानदार और समय के पाबंद व्यक्ति हूँ, और हमेशा अपने काम को पूरी जिम्मेदारी के साथ करता हूँ।
View all posts