क्या आप ऐसी SUV ढूंढ रहे हैं जो पावरफुल इंजन, स्टाइलिश डिजाइन और एडवांस्ड फीचर्स के साथ आपके हर सफर को खास बना दे? तो Mahindra XUV 700 आपके लिए परफेक्ट विकल्प हो सकती है।
Mahindra XUV 700 गाड़ी न सिर्फ अपने शानदार परफॉर्मेंस और 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग के लिए जानी जाती है, बल्कि अब नई GST कटौती के बाद इसकी कीमत और भी किफायती हो गई है।
पावरफुल इंजन और जबरदस्त परफॉर्मेंस
Mahindra XUV 700 दो दमदार इंजन ऑप्शन्स में आती है। इसमें 2.0L टर्बो GDi पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 200 PS पावर और 380 Nm टॉर्क जनरेट करता है। वहीं 2.2L mHawk डीजल इंजन से आपको 185 PS पावर और 450 Nm टॉर्क मिलता है।
पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ उपलब्ध हैं। Mahindra XUV 700 के टॉप डीजल वेरिएंट्स में ऑल-व्हील-ड्राइव (AWD) का ऑप्शन भी मिलता है, जो खराब रास्तों और ऑफ-रोडिंग के लिए शानदार है।
अब हर वेरिएंट पर होगी बड़ी बचत
नई GST दरों के बाद Mahindra XUV 700 के हर वेरिएंट की कीमत कम हो गई है।
- MX ट्रिम – ₹88,900 तक सस्ती
- AX3 ट्रिम – ₹1,06,500 तक सस्ती
- AX5 S ट्रिम – ₹1,10,200 तक सस्ती
- AX5 ट्रिम – ₹1,18,300 तक सस्ती
- AX7 ट्रिम – ₹1,31,900 तक सस्ती
- AX7 L ट्रिम – ₹1,43,000 तक सस्ती
यानि अब कोई भी वेरिएंट चुनो, आपको पक्की बचत मिलेगी।
Mahindra XUV 700 फीचर्स और टेक्नोलॉजी
Mahindra XUV 700 अपने सेगमेंट में फीचर्स के मामले में आगे है। इसमें 10.25-इंच का डुअल HD सुपरस्क्रीन सेटअप, पैनोरमिक स्काईरूफ, Sony का 3D साउंड सिस्टम, और AdrenoX कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी जैसी हाई-टेक सुविधाएं मिलती हैं।
टॉप वेरिएंट्स में ADAS (लेवल 2 ड्राइवर असिस्टेंस) दिया गया है, जिसमें ऑटोमैटिक इमरजेंसी ब्रेकिंग और लेन कीप असिस्ट जैसे फीचर्स शामिल हैं।
Mahindra XUV 700 सेफ्टी में नंबर वन
Mahindra XUV 700 को ग्लोबल NCAP से 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है। इसमें डुअल एयरबैग्स से लेकर 7 एयरबैग्स, ESP, 360-डिग्री कैमरा और ड्राइवर ड्राउजिनेस डिटेक्शन जैसे फीचर्स दिए गए हैं।
यह भी पढ़ें:
₹7.55 लाख से शुरू, Skoda Kylaq vs Kia Syros vs Mahindra XUV 3XO में कौन है ज्यादा दमदार SUV
GST कटौती के बाद Mahindra XUV 3XO: अब हुई ₹1.56 लाख तक सस्ती, दमदार फीचर्स के साथ बेस्ट SUV
Author
मैं विक्रांत सोलंकी हूँ। मैंने B.Com की पढ़ाई पूरी की है और साथ ही ITI कोर्स भी किया है। मुझे नई चीजें सीखने और अपने स्किल्स को लगातार बेहतर बनाने का शौक है। मैं मेहनती, ईमानदार और समय के पाबंद व्यक्ति हूँ, और हमेशा अपने काम को पूरी जिम्मेदारी के साथ करता हूँ।
View all posts