GST कटौती के बाद Mahindra XUV 3XO: अब हुई ₹1.56 लाख तक सस्ती, दमदार फीचर्स के साथ बेस्ट SUV

Mahindra XUV 3XO on Road Price
WhatsApp
Facebook
Telegram

अगर आप ऐसी कार ढूंढ रहे हैं जो स्टाइलिश दिखे, फीचर्स से भरी हो और साथ ही जेब पर ज्यादा बोझ भी न डाले, तो Mahindra XUV 3XO आपके लिए एक परफेक्ट चॉइस साबित हो सकती है।

यह कॉम्पैक्ट SUV अब GST कटौती के बाद पहले से भी ज्यादा किफायती हो गई है। सवाल है – इतनी प्रीमियम SUV इतनी कम कीमत में क्यों खास है? आइए जानते हैं।

नई कीमतें और वैरिएंट्स

GST कटौती के बाद Mahindra XUV 3XO अब और भी आकर्षक कीमत पर मिल रही है। इसका बेस वेरिएंट MX1 पेट्रोल अब सिर्फ 7.28 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) में उपलब्ध है, जिसकी कीमत में करीब 70,600 रुपये की सीधी कटौती हुई है।

  • पेट्रोल वेरिएंट्स की कीमतों में लगभग 8.8% से 9% तक की गिरावट आई है।
  • वहीं डीजल वेरिएंट्स पर 10.4% तक की कटौती देखने को मिल रही है।
  • सबसे बड़ा फायदा डीजल मॉडल्स में मिल रहा है, जहां कीमतों में 1.56 लाख रुपये तक की कमी हो चुकी है।

Mahindra XUV 3XO डिज़ाइन और स्टाइलिंग

Mahindra XUV 3XO का लुक कॉम्पैक्ट होते हुए भी प्रीमियम अहसास कराता है। इसमें Bi-LED हेडलैम्प्स, सिग्नेचर LED DRLs, और पीछे की ओर फैला हुआ Infinity LED टेल लैंप दिया गया है। ड्यूल-टोन रूफ और ब्लैक अलॉय व्हील्स इसे सड़क पर एक अलग पहचान देते हैं।

फीचर्स जो बनाते हैं इसे खास

यह SUV सिर्फ कीमत में नहीं, बल्कि फीचर्स में भी दमदार है।

  • डुअल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल
  • 10.25 इंच का HD इंफोटेनमेंट सिस्टम और डिजिटल क्लस्टर
  • 7-स्पीकर साउंड सिस्टम
  • पैनोरमिक सनरूफ और वायरलेस चार्जिंग
  • इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक और रियर AC वेंट्स

Mahindra XUV 3XO इंजन और परफॉर्मेंस

Mahindra XUV 3XO तीन इंजन ऑप्शंस में आती है:

  • 1.2L टर्बो पेट्रोल – 109 bhp पावर और 200 Nm टॉर्क
  • 1.2L TGDi टर्बो पेट्रोल – 129 bhp पावर और 230 Nm टॉर्क
  • 1.5L टर्बो डीजल – 115 bhp पावर और 300 Nm टॉर्क
  • सभी इंजन वेरिएंट्स के साथ 6-स्पीड मैनुअल, ऑटोमैटिक और AMT गियरबॉक्स का विकल्प दिया गया है।

Mahindra XUV 3XO सेफ्टी और माइलेज

सुरक्षा के मामले में भी यह SUV नंबर वन है। इसमें 6 एयरबैग्स, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, ISOFIX चाइल्ड सीट माउंट जैसे फीचर्स स्टैंडर्ड मिलते हैं। इसे Bharat NCAP से 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग भी मिली है।

  • पेट्रोल वेरिएंट माइलेज – 17.9 से 20.1 kmpl
  • डीजल वेरिएंट माइलेज – 20.6 से 21.2 kmpl

यह भी पढ़ें:

₹7.55 लाख से शुरू, Skoda Kylaq vs Kia Syros vs Mahindra XUV 3XO में कौन है ज्यादा दमदार SUV

GST कट के बाद Mahindra XUV700 पर मिल रही है भारी बचत, अब कीमत हुई कम

Author

  • Vikrant Solanki

    मैं विक्रांत सोलंकी हूँ। मैंने B.Com की पढ़ाई पूरी की है और साथ ही ITI कोर्स भी किया है। मुझे नई चीजें सीखने और अपने स्किल्स को लगातार बेहतर बनाने का शौक है। मैं मेहनती, ईमानदार और समय के पाबंद व्यक्ति हूँ, और हमेशा अपने काम को पूरी जिम्मेदारी के साथ करता हूँ।

    View all posts